India vs Sri Lanka 2nd ODI: भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रविवार (4 अगस्त) को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में तूफानी अर्धशतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रोहित गेंदों में 64 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के जड़े। जेफरी वांडरसे की गेंद पर पथुम निसांका को कैच थमाकर रोहित पवेलियन लौटे। इस सीरीज में रोहित का यह लगातार दूसरा अर्धशतक है।

Advertisement

तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड 

Advertisement

रोहित शर्मा बतौर ओपनर भारत के लिए सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए गैं। रोहित का ओपनिंग करते हुए 121वां पचास प्लस स्कोर है। उन्होंने पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिनके नाम इस रोल में खेलते हुए 120 पचास प्लस स्कोर दर्ज हैं। 

राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे

रोहित भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। द्रविड़ के नाम 340 मैच की 314 पारियों में 10768 रन दर्ज हैं, वहीं रोहित 264 मैच की 256 पारियों में 10831 रन बना चुके हैं।

इस फॉर्मेट में रन के मामले में अब उनसे आगे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली औऱ सौरव गांगुली ही हैं। 

Advertisement

बतौर भारतीय इस फॉर्मेट में रन के मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ा, जिनके नाम 10773 रन दर्ज हैं। 

बतौर भारतीय कप्तान वनडे में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी रोहित ने अपने नाम कर लिया है। उनके अब श्रीलंका के खिलाफ 44 छक्के हो गए हैं, वहीं पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने लंका टीम के खिलाफ 43 छक्के जड़े थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार