India vs Afghanistan 3rd ODI: भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शनिवार (20 जून) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 गेंदों में 79 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके औऱ 3 छक्के जड़े। इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड्स बना दिए।

Advertisement

सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक

रोहित वनडे इंटरनेशनल में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने 39 साल 51 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा है और इस लिस्ट में मोहिंदर अमरनाथ (39 साल 22 दिन) को पीछे छोड़ा। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर काबिज हैं।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

इस मुकाबले में रोहित ने फील्डिंग में भी कमाल किया और अफगानिस्तान के तीन बल्लेबाजों के कैच लपके। वह भारत के लिए तीन बार एक वनडे में 50 या उससे ज्यादा रन और तीन कैच (बतौर फील्डर) लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने राहुल द्रविड़ औऱ मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2-2 बार अपने करियर में यह कारनामा किया था।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 44.2 ओवर में 218 रनों पर ऑलआउट हो गई। हशमतुल्लाह शाहिदी ने 131 गेंदों में 102 रन और अज़मतुल्लाह उमरजई ने 56 गेंदों में 50 रन बनाए।

भारत के लिए गेंदबाजी में कमाल करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने 23 रन देकर 5 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में भारतीय टीम ने 28.4 ओवर में 1 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। रोहित के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 86 गेंदों में नाबाद 110 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 137 गेंदों में 170 रन की पारी खेली।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार