आईपीएल 2021 का 34वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराईडर्स के बीच खेला जा रहा है जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 155 रन बनाए हैं। जिसका मतलब है कि केकेआर को मैच जीतने के लिए 120 गेंदों में 156 रनों की दरकार होगी।

Advertisement

इस मैच में मुंबई के ओपनर्स ने शानदार शुरुआत की लेकिन मिडल ऑर्डर ने एक बार फिर धोखा दे दिया जिसके चलते ताकतवर मुंबई की टीम 160 के पार भी नहीं जा पाई। हालांकि, इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शर्मा अपनी जान बचाते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

ये घटना मुंबई की पारी के नौवें ओवर में घटित हुई जब डी कॉक स्ट्राइक पर थे और केकेआर के गेंदबाज़ आंद्रे रसल बॉलिंग कर रहे थे। इस ओवर की दूसरी गेंद बिल्कुल डी कॉक की रडार में थी और उन्होंने पूरी ताकत के साथ गेंद को मिड ऑफ की तरफ खेल दिया। हालांकि, गेंद में इतनी रफ्तार थी कि रोहित शर्मा को ज़मीन पर गिरकर अपनी जान बचानी पड़ी।

डी कॉक के इस बुलेट शॉट से बचने के लिए रोहित के पास आधे सेकिंड से भी कम समय था और रोहित समय पर डक करने में सफल रहे। यही कारण था कि गेंद और रोहित आपस में नहीं टकराए और वो चोटिल होने से बच गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार