25 सितंबर, कानपुर (CRICKETNMORE). कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में 1000 रन पूरे कर लिए। रोहित को टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनानें में 19 टेस्ट मैचों का सफर करना पड़ा।

Advertisement

 

ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी कि क्रिकेट के भगवान यानि सचिन तेंदुलकर को भी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बननें में 19 टेस्ट मैच खेलने पड़े थे।  सचिन ने पहले 19 टेस्ट मैच में कुल 1079 रन बनाए थे।

वहीं रोहित शर्मा ने भी 19 टेस्ट मैचों की 33 पारियों में कुल 1049 रन बनाए हैं। आपको बता दें अपने टेस्ट करियर के पहले 2 पारियों में रोहित शर्मा ने 288 रन बनाए थे तो वहीं अगले खेले 31 पारियों में रोहित ने 712 रन बनाए हैं।

 

इस मामले में रोहित शर्मा सचिन से बेहतर हैं सचिन ने अपनी पहली 2 पारियों में कुल 82 रन बनाए हैं। वैसे आपको बता दें कि भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 1000 रन बनानें वाले बल्लेबाज विनोद कांबली हैं। कांबली ने केवल 12 टेस्ट मैच में इस उपलब्धी को पा लिया था जो आजतक कोई भी बल्लेबाज इस मूकाम को पार नहीं कर पाया है। दूसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा है जिनके नाम 11 टेस्ट मैच की 18 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरा करने का रिकॉर्ड है। आपको बता दें पारी के हिसाब से विनोद कांबली सबसे आगे हैं। कांबली ने केवल 14 पारियों में इस हैरान भरे रिकॉर्ड को बनाया था. कांबली ने ऐसा कारनामा 18 नंबवर 1994 को मुंबई के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट खेलकर पूरा किया था।

इसके अलावा रोहित शर्मा भारत के तरफ से केवल चौथे बल्लेबाज बने जिन्होंने टी- 20, टेस्ट और वनडे क्रिकेट में 1000 रन या उससे ज्यादा रन बनाए है। रोहित शर्मा के पहले ऐसा कारनामा युवराज, धोनी और विराट कोहली हैं। जिन्होंने सभी फॉर्मेट में 1000 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार