मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) रविवार (24 मई) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में फ्लॉप रहे। मुंबई के आखिरी लीग मैच में रोहित पारी के पहले ही ओवर में बिना खाता खोले जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। इसके साथ ही उन्होंने खराब रिकॉर्ड बना दिया।
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट
रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। यह 19वीं बार है जब रोहित अपने आईपीएल करियर में खाता नहीं खोल पाए हैं। रोहित ने इस लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी की है।
एक टीम के खिलाफ सबसे खराब
आईपीएल इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। यह पांचवीं बार है जब वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 0 पर आउट हुए हैं। उनके अलावा दिनेश कार्तिक एक टीम (सनराइजर्स हैदराबाद) के खिलाफ 0 पर आउट हुए हैं।
बता दें कि आर्चर के खिलाफ टी-20 में रोहित का रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है।
Also Read: LIVE Cricket Score
मौजूदा सीजन में चोटिल होने के चलते वह छह मुकाबले नहीं खेल पाए लेकिन तब भी मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे। रोहित ने 8 पारियों में 40.43 की औसत और 160.79 की स्ट्राईक रेट से 283 रन बनाए।