Rohit Sharma Video: भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs WI ODI) तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला गया था जिसे भारतीय टीम ने 41.4 ओवर में 296 रनों का लक्ष्य हासिल करके बेहद आसानी से 8 विकेट से जीता। गौरतलब है कि ये मुकाबला जीतने के बाद जब टीम इंडिया होटल पहुंची तब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ एक हादसा हुआ।
बस से गिरे हिटमैन: सोशल मीडिया पर एक 21 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शर्मा बस की सीढ़ियों से नीचे उतरते समय अचानक से फिसल जाते हैं और धड़ाम से नीचे गिरते हैं। ये घटना घटते ही वहां मौजूद स्टाफ और पुलिसकर्मी ने हिटमैन की मदद की।
विराट दिखे परेशान: रोहित शर्मा जब बस की सीढ़ियों से गिरे, तब विराट कोहली होटल में अंदर की ओर जा रहे थे। इसी बीच वो रोहित को गिरता देख रुक गए। वो हिटमैन के लिए चिंतित दिखे और इशारों में 'चोट तो नहीं लगी' पूछते नज़र आए। रिपोर्ट्स की माने तो रोहित को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे: शुभमन गिल की कैप्टेंसी वाली भारतीय वनडे टीम ने तिरुवनंतपुरम वनडे जीतकर वेस्टइंडीज पर 1-0 की बढ़त बना ली है। गौरतलब है कि अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला बुधवार, 30 सितंबर को होगा जिसे टीम इंडिया जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड बनाम वेस्टइंडीज: शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, नमन धीर।