Rohit Sharma handed the winning trophy to Ravi Bishnoi : भारत ने शुक्रवार (11 फरवरी) को अहमदाबाद में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज को 96 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। यह पहली बार है जब भारत ने वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप किया है। 

Advertisement

फुलटाइम कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत की यह पहली वनडे सीरीज जीत है। नए कप्तान रोहित ने भी सीरीज जीत के बाद की उस परंपरा को जारी रखा, जो एमएस धोनी और विराट कोहली की कप्तानी के समय से चली आ रही है। 

Advertisement

मैच के बाद जब रोहित ने ट्रॉफी उठाई तो उसे सीधे जाकर टीम के सबसे युवा खिलाड़ी रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को सौंप दी और एक तरफ जाकर खड़े हो गए। धोनी-कोहली की कप्तानी में शुरू हुई इस परंपरा को रोहित ने जारी रखा है।  धोनी-कोहली भी सीरीज जीत के बाद ट्रॉफी सबसे युवा खिलाड़ी या डेब्यू करने वाले खिलाड़ी को सौंप देते थे। 

बता दें कि 21 वर्षीय स्पिनर को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे औऱ टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है। हालांकि उन्हें पूरे वनडे सीरीज में वह बेंच पर ही बैठे रहे। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने श्रेयस अय्यर (80) और ऋषभ पंत (56) के शानदार अर्धशतकों के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 265 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज 37.1 ओवरों में 169 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन, दीपक चाहर-कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार