भारतीय टीम (Team India) ने हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 मैच में 6 विकेट से जीत हासिल करके तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस सीरीज के खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने ट्रॉफी उठाई और इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एमएस धोनी के समय से ही देखा जा रहा था कि टीम इंडिया अगर कोई भी सीरीज जीतती थी तो उसके बाद सबसे युवा खिलाड़ी को ट्रॉफी थमा दी जाती थी लेकिन रोहित शर्मा ने सालों से चली आ रही इस प्रथा को तोड़ दिया।

Advertisement

इस सीरीज के बाद जब ट्रॉफी उठाने की बात आई तो हिटमैन ने किसी युवा खिलाड़ी की बजाय टीम इंडिया के सबसे सीनियर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को ट्रॉफी थमा दी। हालांकि, जब कार्तिक को ट्रॉफी उठाने की जिम्मेदारी दी जा रही थी तो वो पहले तो भागते दिखे लेकिन बाकी खिलाड़ियों की जिद्द के आगे उन्होंने ट्रॉफी पकड़ ली। इस मजेदार पल के दौरान साथी खिलाड़ियों ने खासकर हार्दिक पांड्या ने दिनेश कार्तिक के साथ खूब मस्ती की।

Advertisement

इस पूरी घटना का वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं, अगर इस सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया के लिए कई सारे पॉज़ीटिव्स निकलकर भी सामने आए हैं। विराट कोहली ने एशिया कप के अपने फॉर्म को इस सीरीज में भी जारी रखा। जबकि सूर्यकुमार हमेशा की तरह टीम के भरोसेमंद मिडल ऑर्डर बल्लेबाज़ बनकर उभर रहे हैं।

अब टीम इंडिया को सिर्फ अपनी बॉलिंग में सुधार करने की जरूरत है क्योंकि जसप्रीत बुमराह के आने के बाद भी टीम इंडिया की बॉलिंग बहुत कमजोर नजर आ रही है। ऑस्ट्रेिलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में तो बुमराह ने भी अपने 4 ओवरों में 50 रन लुटवा दिए। ऐसे में आप बाकी गेंदबाज़ों से क्या ही उम्मीद करेंगे

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार