मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कबूल किया है कि मौजूदा विजेता आने वाले वाले आईपीएल सीजन में अपने स्टार खिलाड़ी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) की कमी महसूस करेगी। इस बार का आईपीएल कोविड-19 के कारण संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जा रहा है और इस सीजन के पहले मैच में 19 सितंबर को मुंबई का सामना तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मलिंगा व्यक्तिगत कारणों से इस साल आईपीएल नहीं खेल रहे हैं।

Advertisement

रोहित ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए पत्रकारों से कहा, "हम सभी जानते हैं कि मलिंगा की भरपाई करना आसान नहीं होगा। उन्होंने मुंबई इंडियंस और श्रीलंका के लिए जो किया वो शानदार है। वह मुंबई के लिए मैच विजेता खिलाड़ी रहे हैं। मैंने यह कई बार कहा है, जब भी हम मुश्किल स्थिति में फंसे हैं मलिंगा ने हमें बाहर निकाला है।"

Advertisement

मलिंगा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 122 मैचों में 170 विकेट लिए हैं।

रोहित ने कहा, "उनके अनुभव की कमी खलेगी। हमारे पास नाथन कल्टर नाइल, जेम्स पैटिनसन, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान हैं। हम मलिंगा की भरपाई के लिए इन्हीं लोगों को तरफ देख रहे हैं। लेकिन मुंबई में उन्होंने जो किया उसकी तुलना नहीं की जा सकती।"

उन्होंने कहा, "हमें उन जैसे खिलाड़ी को अलग रख, उनके विकल्प की तरफ देख रहे हैं। लेकिन यह जरूरी है कि अंतिम-11 में जो खिलाड़ी उनके स्थान पर आए वो बिना किसी दबाव के आए। उसे टीम में आकर जमना होगा और वो करना होगा जो टीम उनसे उम्मीद कर रही है। मुंबई में हमने अपने खिलाड़ियों को बता दिया है कि उनके क्या रोल हैं और हम उनसे क्या उम्मीद रखते हैं।"

रोहित ने कहा कि जो खिलाड़ी यूएई में पहले खेले हैं वो बाकी टीम की मदद करेंगे।

Advertisement

रोहित ने कहा, "जो खिलाड़ी यहां पहले से खेले हैं उनके लिए जरूरी है कि वह उन खिलाड़ियों से अपना अनुभव शेयर करें जो यहां नहीं खेले हैं। कम्यूनिकेशन एक बड़ा रोल अदा करेगा।"

उन्होंने कहा, "मानसिक तौर पर यह सिर्फ वहां जाकर पिच क्या कर रही है यह समझने की बात है, उसके हिसाब से हम चीजों को प्लान करेंगे। हमने कुछ अभ्यास मैच खेले हैं और हम समझते हैं कि हमें क्या करने की जरूत है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार