वसीम जाफर बोले,मौजूदा टीम इंडिया में विराट कोहली नहीं इस खिलाड़ी के पास सबसे अच्छा क्रिकेटिंग ब्रेन

Updated: Tue, Mar 31 2020 11:02 IST
Rohit Sharma (Twitter)

नई दिल्ली, 31 मार्च| हाल में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले वसीम जाफर का मानना है कि मौजूदा खिलाड़ियों में से भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास खेल की सबसे अच्छी समझ है। जाफर ने यह बात ट्वीटर पर सवाल के जवाब में कही। जाफर और रोहित मुंबई के लिए एक साथ क्रिकेट खेल चुके हैं।

रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को चार बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। वह कोहली की गैरमौजूदगी में भारत की कप्तानी भी अच्छे से करते आए हैं।

वनडे में रोहित ने 10 बार टीम की कप्तानी की है,जिसमें से आठ बार वह जीतने में सफल रहे हैं।

टी-20 में रोहित ने 19 बार टीम की कप्तानी की है और 15 बार जीत हासिल की है।
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें