जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के "आराम करने" के फैसले को भारतीय क्रिकेट टीम में सकारात्मक पहलुओं में से एक बताया है। बुमराह सिडनी में आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच में रोहित की जगह टॉस के लिए उतरे। रोहित का इस सीरीज में प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

Advertisement

हालांकि रोहित का बाहर होना एक खुला रहस्य है, क्योंकि हेड कोच गौतम गंभीर ने मैच की पूर्व संध्या पर कप्तान की उपलब्धता की पुष्टि करने से इनकार कर दिया था। रोहित की जगह इस निर्णायक टेस्ट के लिए शुभमन गिल की वापसी हुई है,जो मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं थे ।

Advertisement

टॉस के समय बुमराह से रवि शास्त्री ने बदलाव का कारण नहीं पूछा लेकिन उन्होंने बताया कि ड्रेसिंग रूम में माहौल "सकारात्मक" है।

बुमराह ने कहा, " हाँ, बातचीत बहुत अच्छी रही। हम उत्साह को सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं और जाहिर तौर पर सकारात्मक बातों को ध्यान में रखने और सीख को भी ध्यान में रखने की कोशिश कर रहे हैं,"

बता दें कि रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते रोहित पर्थ में हुए पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे औऱ उनकी जगह बुमराह ने टीम की कमान संभाली थी।  उस मुकाबले में भारतीय टीम को जीत मिली थी। 

बुमराह ने आगे कहा, “ निश्चित तौर पर हमारे कप्तान (रोहित शर्मा) ने अपनी अपनी क्षमता भी दिखाई है। उन्होंने इस मैच में आराम करने का विकल्प चुना है।”

Advertisement

“ तो ये दिखाता है कि हमारी टीम में कितनी एकता है। इसमें कोई स्वार्थ नहीं है। जो भी टीम के हित में होगा, हम वही करने की कोशिश करेंगे”

गौरतलब है कि फिलहाल भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से पीछे है, लेकिन टीम के पास  सीरीज बराबर कर के बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बनाए रखने का मौका है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार