भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय बुरे फॉर्म से गुजर रहे हैं और अपनी खोई हुई फॉर्म को हासिल करने के लिए रोहित ने मुंबई के लिए जम्मू कश्मीर के खिलाफ रणजी मैच खेलने का फैसला किया। रोहित पहली पारी में यहां पर भी फ्लॉप रहे और सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दूसरी पारी में जब उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला तो उन्होंने टी-20 मोड में बल्लेबाजी की शुरुआत की।

Advertisement

रोहित ने आउट होने से पहले 35 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से ट्रेडमार्क पुल शॉट भी देखने को मिला।हालांकि, उनके द्वारा लगाए गए तीन छक्कों में से एक छक्का ऐसा भी था जिसने ना सिर्फ रोहित को अच्छी लय का एहसास दिलाया बल्कि फैंस को भी झूमने का मौका दिया।

Advertisement

ये पांचवें ओवर की आखिरी गेंद थी और रोहित शर्मा ने औकीब नबी को लॉन्ग ऑफ पर एक खूबसूरत शॉट खेलकर छक्का लगा दिया। रोहित ने तेज़ गेंदबाज के खिलाफ आगे बढ़कर सीधा शॉट खेल दिया। उनके बल्ले से गेंद लगने के बाद गेंद हवा में ही तैरती रही और छत पर जा गिरी। इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

रोहित शर्मा के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल भी शानदार फॉर्म में दिखे लेकिन इस जोड़ी के आउट होते ही मुंबई की टीम ने एक बार फिर से लय खो दी और टीम ने 101 के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए और फिलहाल मुंबई की टीम इस मैच में बहुत पीछे नजर आ रही है। इससे पहले मुंबई ने पहली पारी में सिर्फ़ 120 रन ही बनाए थे जबकि जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 206 रन बनाकर बढ़त हासिल कर ली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार