भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और उनका ये फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ क्योंकि टीम इंडिया ने अपने तीन बल्लेबाज़ को शुरुआती 10 ओवरों में ही गंवा दिया। इस मैच में रोहित शर्मा का बल्ला भी नहीं चला और वो 18 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

इन 18 रनों में उनके बल्ले से एक छक्का भी देखने को मिला और इस छक्के को रोहित ने दो हाथों से नहीं बल्कि एक हाथ से ही बाउंड्री पार पहुंचा दिया। रोहित के इस वन हैंडेड सिक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस छक्के को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए हैं।

Advertisement

रोहित ने ये करिश्माई छक्का छठे ओवर की आखिरी गेंद पर लगाया और गेंदबाज़ रोमारियो शेफर्ड भी स्वीपर कवर के ऊपर से लगाए गए इस छक्के को देखकर दंग रह गए। हालांकि, फैंस को निराशा तब हुई जब रोहित सिर्फ 18 रन बनाकर एक बार फिर से रोस्टन चेज़ का शिकार हो गए।

आपको बता दें कि पहले टी-20 मैच में भी रोहित को चेज़ ने ही आउट किया था। हालांकि, अगर इस मैच की बात करें तो विराट कोहली एक बार फिर से शानदार लय में नजर आए और अर्द्धशतक जड़ दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार