आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने टीम की कमान को लेकर बड़ा फैसला सुना दिया है। फ्रेंचाइज़ी ने अनुभवी नामों को छोड़कर युवा भारतीय बल्लेबाज़ पर भरोसा जताया है। यह खिलाड़ी पहले भी कुछ मुकाबलों में टीम को लीड कर चुका है। नए सीजन में उसके सामने टीम को फिर से पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती होगी।
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने कप्तानी को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। फ्रेंचाइज़ी ने अपने सोशल मीडिया अंकाउट पर जानकारी शेयर करते हुए युवा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ रियान पराग को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। 24 वर्षीय पराग साल 2019 से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं और अब वह संजू सैमसन की जगह टीम की कमान संभालेंगे।
दरअसल, संजू सैमसन पिछले साल ट्रेड डील के जरिए रविंद्र जडेजा और सैम करन के एक्सचेंज में चन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए थे। ऐस में अब फ्रेंचाइज़ी ने भविष्य को देखते हुए नई लीडरशिप पर दांव लगाया है।
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रियान पराग को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। अब तक वह आईपीएल के 84 मुकाबलों में 1566 रन बना चुके हैं। पिछले सीजन सैमसन की गैरमौजूदगी में पराग ने आठ मैचों में टीम की कप्तानी भी की थी, हालांकि राजस्थान सिर्फ दो मुकाबले ही जीत पाई थी।
कप्तानी की रेस में पराग को रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल जैसे बड़े नामों पर तरजीह दी गई। जडेजा पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल कई बार सार्वजनिक रूप से राजस्थान की कप्तानी करने की इच्छा जता चुके थे। बावजूद इसके मैनेजमेंट ने युवा नेतृत्व पर भरोसा दिखाया।
रियान पराग आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के सातवें फुल-टाइम कप्तान होंगे। उनसे पहले शेन वॉर्न (2008-11), राहुल द्रविड़ (2012-13), शेन वॉटसन (2014-15), अजिंक्य रहाणे (2018), स्टीव स्मिथ (2019-20) और संजू सैमसन (2021-25) टीम की कप्तानी कर चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
नए कप्तान के तौर पर पराग के सामने बड़ी जिम्मेदारी होगी, क्योंकि पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही थी। टीम का इकलौता आईपीएल खिताब 2008 में आया था और तब से फैंस ट्रॉफी के इंतजार में हैं।