भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपने साथी विराट कोहली के आक्रामक जश्न की नकल कर रहे हैं। ये वीडियो मंगलवार, 23 जनवरी को हैदराबाद में हुए बीसीसीआई अवॉर्ड्स के दौरान का है, जिसमें कई मौजूदा और पूर्व भारतीय क्रिकेटरों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

Advertisement

इसी दौरान रोहित शर्मा भी पहुंचे हुए थे और उनसे जब एंकर ने उनके साथियों की नकल करने के लिए कहा तो रोहित ने जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन से लेकर एमएस धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट तक की नकल करके दिखाई। इस दौरान रोहित ने जैसे ही विराट कोहली के आक्रामक सेलिब्रेशन की नकल की तो नजारा देखने लायक था। उनका ये वीडियो इस समय इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

रोहित इस वीडियो में अपने स्वयं के पुल शॉट से शुरुआत करते हैं और फिर आगे चलकर विराट के विकेट का जश्न मनाने वाले एक्शन की नकल करते हैं। आप इस मज़ेदार वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

आपको बता दें कि रोहित इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। कोहली पहले दो टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि उन्होंने निजी कारणों का हवाला देकर अपना नाम वापस ले लिया है। रोहित इस टेस्ट की पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए और 24 रन पर आउट हो गए, लेकिन मेजबान टीम इस समय इस टेस्ट में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने अंग्रेजों को 64.3 ओवर में 246 रन पर रोक दिया। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जड़ेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। अक्षर पटेल और बुमराह ने अन्य चार विकेट साझा किये।

Also Read: Live Score

जवाब में, भारत ने अपनी पहली पारी में 436 रन बनाए और इस तरह भारत को पहली पारी में 190 रनों की भारी भरकम लीड मिल गई। अब यहां से अगर इंग्लैंड को इस टेस्ट में वापसी करनी है तो उन्हें दूसरी पारी में चमत्कार को अंज़ाम देना होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार