Mumbai Indians Probable Playing XI Vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (MI vs CSK) के बीच शनिवार, 02 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा?: MI फैंस ये जानकार काफी खुश होंगे कि रोहित शर्मा अपनी हैमस्ट्रिंग इंजरी से तेजी से रिकवर हो रहे हैं और हाल ही में नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते भी नज़र आए हैं। हालांकि इन सब के बावजूद हिटमैन के खेलने पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।
मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने उनकी चोट पर खुद अपडेट दी है। उन्होंने कहा कि रोहित की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। वह मैदान पर वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम मुकाबले के दिन रोहित की शारीरिक स्थित और मेडिकल टीम की सलाह पर उनके खेलने पर फैसला लेंगे।
रॉबिन मिंज का कट सकता है पत्ता: रोहित शर्मा चेन्नई के खिलाफ खेलने के लिए उपलब्ध होते हैं तो ऐसे में सीधे तौर पर 23 साल के रॉबिन मिंज की पॉजिशन पर गाज गिरेगी और वो प्लेइंग इलेवन से बाहर हो जाएंगे। बता दें कि वो MI के पिछले मुकाबले में नंबर-7 पर बैटिंग करने आए थे और 1 गेंद पर नाबाद 1 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के बदले प्लेइंग कॉम्बिनेशन से बाहर कर दिया गया। मुंबई इंडियंस ने रॉबिन को 65 लाख रुपये में रिटेन किया है।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI (टीम-1): विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर- शार्दुल ठाकुर।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI (टीम-2): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर- शार्दुल ठाकुर।
Also Read: LIVE Cricket Score
मुंबई इंडियंस की पूरा स्क्वाड: विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, ए.एम. ग़ज़नफ़र, अश्वनी कुमार, शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रघु शर्मा, कृष्ण भगत, राज बावा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडे, डेनिश मलवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार।