13 जुलाई,(CRICKETNMORE)। हिटमैन रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार शतक जड़कर एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

 
Advertisement

रोहित ने अपने करियर का 18वां शतक लगाया। उन्होंने 114 गेंदें खेली और 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 137 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही वह लगातार 7 वनडे सीरीज या टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

Advertisement

इस मामले में उन्होंने अपने साथी बल्लेबाजी विराट कोहली को पीछे छोड़ा। कोहली ने 2011 और 2012 में लगातार 6 वनडे सीरीज औऱ टूर्नामेंट में शतक लगाए थे। 

Rohit Sharma is the first player to score centuries in seven consecutive ODI series/tournaments.
The previous longest streak is Six by Virat Kohli between 2011 and 2012. #ENGvIND

— Sampath Bandarupalli (@SampathStats) July 12, 2018

देखें रोहित के शतक

Advertisement

123* रन, बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान- बर्मिंघम 15 जून 2017

124* रन, श्रीलंका के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे में- पल्लेकेल, 27 अगस्त 2017

104 रन, श्रीलंका के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज के चौथे वनडे में- कोलंबो, 31अगस्त 2017

Advertisement

125 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज के पांचवें वनडे में- नागपुर 1 अक्टूबर 2017

147 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे में- कानपुर 29 अक्टूबर 2017

 208*रन, श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में- मोहाली 13 दिसंबर 2017

Advertisement

115 रन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 वनडे मैचों की सीरीज के पांचवें वनडे में- पोर्ट एलिजाबेथ 13 फरवरी 2018

137* रन, इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों सीरीज के पहले वनडे में- नॉटिंघम 12 जुलाई 2018

बता दें कि रोहित ने इससे पहले ब्रिस्टल में खेले गए आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच में नाबाद शतक बनाया था। साथ ही उनके नाम वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार