2 फरवरी,नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में  केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने मिलकर एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। 
कुल 8 रन के स्कोर पर संजू सैमसन का विकेट गंवा देने के बाद दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की। इस अर्धशतकीय साझेदारी के दौरान दोनों ने पार्टनरशिप में 1000 रन पूरे कर लिए।  

Advertisement

इस दौरान रोहित और राहुल की जोड़ी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 1000 पार्टनरशिप रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। दोनों ने सिर्फ 18 पारियों में यह कारनामा किया है। 

Advertisement

इस मुकाबले को मिलाकर दोनों ने 18 पारियों में 1019 रन जोड़े हैं, जिसमें तीन शतकीय और पांच अर्धशतकीय पार्टनरशिप की हैं। 

बता कें कि ओपनिंग बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले रोहित आज ओपनिंग करने नहीं उतरे थे। उन्होंने सैमसन को यह मौका दिया।   
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार