Rohit Sharma And Mitchell Santner Viral Video: हैमिल्टन (NZ vs IND 3rd ODI) के सेडन पार्क स्टेडियम में फैंस को क्रिकेट एक्शन देखने को नहीं मिला, लेकिन इसी बीच हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) के बीच कुछ ऐसी बातचीत हुई जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। दरअसल, मिचेल सेंटनर ने IPL 2027 से पहले इशारों ही इशारों में मुंबई इंडियंस के नए कैप्टन के नाम का खुलासा कर दिया है।

जी हां, ऐसा ही हुआ है। ये वायरल वीडियो महज़ 5 सेकंड का है जिसमें मिचेल सेंटनर ने महज़ दो शब्द कहकर शायद मुंबई इंडियंस के नए कैप्टन के नाम को दुनिया के सामने रख दिया है। इस वीडियो में सेंटनर हिटमैन रोहित को कैप्टन बोलते दिखे हैं।

ये घटना हैमिल्टन ODI के रद्द घोषित होने के बाद घटी। रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों से मिलते हैं। इसी बीच वो सेंटनर को देखकर उनके साथ हाथ मिलाने को जाते हैं। यहां सेंटनर रोहित को 'Hello Skipper' कहते हैं। ये इशारा ही है कि IPL 2027 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कैप्टेंसी करेंगे। मिचेल सेंटनर भी मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस की हिस्सा हैं।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या के रास्ते अलग हो गए हैं। MI ने पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड करके हार्दिक की जगह अर्शदीप को अपनी स्क्वाड में ले लिया है। ऐसे में अब मुंबई इंडियंस को एक नई कैप्टन की तलाश है। रोहित शर्मा ये जिम्मेदारी उठाने के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

याद दिला दें कि हिटमैन की अगुवाई में ही मुंबई इंडियंस 5 बार IPL की चैंपियन बनी है। इसके अलावा रोहित ने अपनी कैप्टेंसी में भारत को 2018 और 2023 का एशिया कप, 2024 का टी20 वर्ल्ड कप, 2025 की चैंपियन ट्रॉफी जिताई। रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस के इतिहास के सबसे सफल कैप्टन भी हैं। उन्होंने 163 मैचों में MI की कैप्टेंसी की और 91 मुकाबले जीते। बात करें उनके IPL आंकड़ों की तो उन्होंने 281 मैचों में 7329 रन ठोके हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार