मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास शुक्रवार (3 मई) को कोलकाता नाइट राइजर्स (KKR) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2024 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

 
Advertisement

रोहित अगर इस मैच मे 39 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट मे डेविड वॉर्नर को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। रोहित ने अभी तक 253 मैच की 248 पारियों में 6526 रन बनाए हैं।

Advertisement

वहीं खराब फॉर्म के कारण दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे वॉर्नर 183 मैच की 183 पारियों में 6564 रन बना चुके हैं। वॉर्नर ने इस सीजन 7 मैच में सिर्फ 167 रन बनाए हैं, जिसके चलते उनकी प्लेइंग इलेवन से छुट्टी हुई है। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं, वहीं शिखर धवन दूसरे नंबर पर काबिज हैं। 

बता दें कि रोहित का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 10 मैच में 35 की औसत से 315 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल हैं। 

Also Read: Live Score

Advertisement

वहीं मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में दस मुकाबलों में से सिर्फ तीन में जीत हासिल कर पाई है। मुंबई को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अपना बाकी बचे सभी मुकाबले जीतने होंगे और दूसरी टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार