IPL 2020: हिटमैन रोहित 5000 रन पूरे करने के करीब,सिर्फ कोहली-रैना ही हासिल कर पाए हैं ये मुकाम

Updated: Wed, Sep 23 2020 12:47 IST
Rohit Sharma 5000 ipl runs (Rohit Sharma, Image Credit: IANS)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम बुधवार (23 सितंबर) को दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का अनोखा मौका है।

केकेआर के खिलाफ अगर रोहित शर्मा 90 रन बना लेते है तो वह आईपीएल के इतिहास में अपने 5000 रन पूरे कर लेंगे। रोहित शर्मा ने अभी तक 189 मैचों की 184 पारियों में 31.47 की औसत से एक शतक और 36 अर्धशतक की मदद से  कुल 4910 रन बनाएं है। अगर रोहीत शर्मा ऐसा कर लेते है तो वह विराट कोहली(5426) और सुरेश रैना(5368) के बाद आईपीएल में 5000 रन पूरा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। 

इसके अलावा अगर रोहित शर्मा आज के मैच में 6 छक्के और लगा लेते है तो वह अपने आईपीएल करियर के 200 छक्के पूरे कर लेंगे। अभी तक रोहित ने अपने आईपीएल करियर में कुल 194 छक्के जमाएं है और वो क्रिस गेल(326), एबी डी विलियर्स(214), महेंद्र सिंह धोनी(212)  के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर है।

यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें