MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma)के पास बुधवार (13 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ पुणे में खेले जाने वाले आईपीएल मुकाबले में खास कीर्तिमान बनाने का मौका होगा। रोहित ने अब तक इस सीजन में खेले गए 4 मैच में सिर्फ 80 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 41 रन रहा है।

Advertisement

10 हजारी बनाने के करीब

Advertisement

रोहित अगर इस मैच में 25 रन बना लेते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट में अपने 10000 रन पूरे कर लेंगे। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह दूसरे भारतीय और दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित ने टी-20 क्रिकेट में 374 मैचों की 361 पारियों में 31.76 की औसत से 9975 रन बनाए हैं।
भारत के लिए अब तक 10 हजार रन का आंकड़ा सिर्फ विराट कोहली ने ही किया है, जिनके नाम 10379 रन दर्ज हैं (नोट: आंकड़े 13 अप्रैल तक के हैं)

आईपीएल में 500 चौके

रोहित शर्मा एक चौका जड़ते ही आईपीएल में अपने 500 चौके पूरे कर लेंगे। शिखर धवन, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और सुरेश रैना के बाद यह कारनामा करने वाले वह पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। 

बता दें कि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का इस सीजन अब तक प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा है। टीम पहले चार मैच में चार हार के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे दसवें नंबर पर है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार