मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास शनिवार (1 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले आईपीएल के 27वें मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बनाने मौका होगा। 

Advertisement

रोहित अगर इस मुकाबले में 4 छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय और कुल सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित के नाम टी-20 में 349 मैचों की 336 पारियों में 9280 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 396 छक्के निकले हैं। 

Advertisement

टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 1016 छक्के (Most T20 Sixe) जड़े हैं।  इसके बाद इस लिस्ट में कीरोन पोलार्ड (718), ब्रैंडन मैकुलम (485), आंद्रे रसेल (473), शेन वॉटसन (467) औऱ एबी डी विलियर्स (430) जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। 

बता दें कि रोहित इस सीजन अभी तक मुंबई इंडियंस के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। 6 मैचों में उनके बल्ले से 215 निकले हैं, जिसमें उन्होंने 10 छक्के जड़े हैं।

आईपीएल इतिहास मे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रोहित 223 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल (356) औऱ एबी डी विलियर्स (245 छक्के) ही हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार