India vs England 4th Test: इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार (23 फरवरी) से रांची के जेएसचीए स्टेडियम में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट में भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास तीन खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। रोहित ने 3 टेस्ट मैच में 40 की औसत से 240 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। 

 
Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के

Advertisement

रोहित को अगर इस मैच में 7 छक्के जड़ लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित ने तीनों फॉर्मेट में खेले गए 470 मैच की 495 पारियों में 593 छक्के जड़े हैं। एक्टिव खिलाड़ियों में कोई खिलाड़ी इस लिस्ट में उनके आसपास भी नहीं हैं। 

इसके अलावा रोहित को भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंचने के लिए 12 छक्के जड़ने की दरकार है। 91 छक्कों के साथ वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं औऱ दूसरे स्थान पर काबिज रोहित ने 80 छक्के जड़े हैं। 

इंग्लैंड के खिलाफ 1000 टेस्ट रन

रोहित 13 रन बनाते ही इंग्लैंड के खिलाफ 1000 या उससे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 16वें खिलाड़ी बन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर,विराट कोहली, राहुल द्रविड़,गुंडप्पा विश्वनाथ, चेतेश्वर पुजारा,दिलीप वेंगसरकर,कपिल देव,मोहम्मद अजहरुद्दीन,विजय मांजरेकर, एमएस धोनी,फारूख इंजीनियर, रविचंद्रन अश्विन,रविंद्र जडेजा और रवि शास्त्री ही इस आंकड़े तक पहुंचे थे। 

Advertisement

4000 टेस्ट रन

Also Read: Live Score

रोहित 23 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लेंगे। रोहित ने अब तक खेले गए 57 टेस्ट की 98 पारियों में 3977 रन बनाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार