रोहित MI में हार्दिक की कप्तानी से नहीं है, IPL 2024 के बाद छोड़ सकते है फ्रेंचाइजी का साथ

Updated: Thu, Apr 04 2024 21:43 IST
रोहित MI में हार्दिक की कप्तानी से नहीं है, IPL 2024 के बाद छोड़ सकते है फ्रेंचाइजी का साथ (Image Source: Google)

आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाते हुए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बनाया। इस वजह से फ्रेंचाइजी और पांड्या को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जब फ्रेंचाइजी अभी तक इस सीजन में खेले 3 मैचों में हार मिली है, तबसे टीम की ट्रोलिंग और ज्यादा बढ़ गयी है। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह पता चला है कि फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान रोहित जिस तरह से चीजें चल रही हैं उससे नाखुश हैं। वो आगामी सीजन में फ्रेंचाइजी भी छोड़ सकते है।  

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हार्दिक ने जिस तरह से आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है, उससे रोहित शर्मा नाखुश हैं। इसके अलावा पांड्या की कप्तानी ने मुंबई के ड्रेसिंग रूम में दरार पैदा कर दी है और उनके एक भी गेम नहीं जीतने से उनके लिए हालात और खराब हो गए हैं। टीम दो ग्रुप में बंट चुका हैं। 5 बार के आईपीएल चैंपियन को कप्तानी से हटाने का फैसला फ्रेंचाइजी का हैरान कर देने वाला है। हार्दिक को तो फैंस स्टेडियम में भी रोहित-रोहित और बू करके लगातार ट्रोल कर रहे है। 

रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट मौजूदा आईपीएल सीजन के दौरान कप्तानी में बदलाव पर भी विचार कर सकता है। यह पता चला है कि ऑलराउंडर को कप्तान के रूप में अपनी योग्यता साबित करने के लिए कम से कम 2 और गेम दिए जाएंगे। बतौर कप्तान, बल्लेबाज और गेंदबाज हार्दिक अभी तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे है। अगर रिपोर्ट्स सच होती हैं तो रोहित शर्मा आईपीएल 2024 के मेगा ऑक्शन में दिखाई दे जाएंगे। अगर वह ऑक्शन में जाते तो सभी रिकॉर्ड टूटते हुए दिखाई दे सकते है। 

Also Read: Live Score

मुंबई इंडियंस 3 मैचों में 3 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान (10वें) पर है। मुंबई अपना अगला मैच 7 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें