मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को दिल्ली कैपिल्टस (Delhi Captials) के खिलाफ पहले क्वालीफायर में एक शर्मानक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दिल्ली ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। 

Advertisement

रोहित पारी के दूसरे ओवर में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गए। अपनी पहली ही गेंद पर रोहित (Rohit Sharma Duck) 0 पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। आईपीएल के इतिहास में 13वीं बार वह 0 के स्कोर पर आउट हुए हैं। इसके साथ ही रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा बार (Most Ducks in IPL) 0 पर आउट होने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

इस अनचाहे रिकॉर्ड के मामले में रोहित ने हरभजन सिंह औऱ पार्थिव पटेल की बराबरी की है। हरभजन और पार्थिव भी आईपीएल में 13-13 बार 0 पर आउट हुए हैं। 

बता दें कि इस सीजन में शुरूआत में रोहित का बल्ला थोड़ा चल्ला था लेकिन उसके बाद वह रन बनाने में नाकाम रहे। हिटमै ने 11 मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से सिर्फ 264 रन बनाए हैं। हालांकि चोट के कारण वह चार मैचों से बाहर भी रहे।

रोहित आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक है। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह चौथे नंबर पर हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार