भारतीय कप्तान औऱ ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने गुरुवार (27 अक्टूबर) को सिडनी में नीदरलैंड के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में अर्धशतक जड़कर कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रोहित ने 39 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों और तीन छ्क्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेली। बता दें कि रोहित पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले मैच में सस्ते में आउट हो गए हैं। 

Advertisement

क्रिस गेल की बराबरी की

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप में यह रोहित का नौंवा 50 प्लस स्कोर है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने के मामले में कोहली संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी की, जिन्होंने 9 बार यह कारनामा किया है। 12 पचास प्लस स्कोर के साथ विराट कोहली इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 

इसके अलावा विराट कोहली के बाद रोहित दूसरे खिलाड़ी है जिन्होंने बतौर भारतीय कप्तान इस टूर्नामेंट में अर्धशतक जड़ा है। 

तोड़ा युवराज हसिंह का रिकॉर्ड

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों में रोहित पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके इस पारी को मिलकर 34 छक्के हो गए हैं। रोहित ने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 33 छक्के लगाए थे। 

Advertisement

तिलकरत्ने दिलशान को पछाड़ा

टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तिलकरत्ने दिलशान (897 रन) को पछाड़कर रोहित चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस पारी को मिलाकर रोहित के कुल 904 रन हो गए हैं। 

सुनील गावस्कर से निकले आगे

Advertisement

रोहित बतौर ओपनर भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अब 12274 रन हो गए हैं। रोहित ने सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने बतौर ओपनर भारत के लिए 12258 रन बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार