India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को दूसरे वनडे में मिली शानदार जीत के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इस जीत से भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है औऱ नियमित कप्तान के तौर पर यह उनकी अगुआई में भारत ने पहली वनडे सीरीज जीती है। 

Advertisement

रोहित शर्मा सबसे कम मैच में 10 जीत हासिल करने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित ने अब तक 12 वनडे मैच में भारतीय टीम की कप्तानी की है, जिसमें दसवीं जीत मिली है। उनकी कप्तानी में जीत का प्रतिशत 83.33 रहा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिनकी कप्तानी में 13 वनडे में दसवीं जीत मिली थी। 

Advertisement

उनके बाद कपिल देव (15), मोहम्मद अजरुद्दीन (17), सौरव गांगुली (19), राहुल द्रविड़ (20), एमएस धोनी (22), सचिन तेंदुलकर (29) और सुनील गावस्कर (33) इस लिस्ट में शामिल हैं। 

हालांकि इस मुकाबले में रोहित बल्ले से कमाल नहीं कर सके और 8 गेंद में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। पहले वनडे में उन्होंने 51 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली थी।  दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज 46वें ओवर में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई।


 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार