Rohit Sharma Record: भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (NZ vs IND 2nd ODI) शनिवार, 07 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक ऐसा महारिकॉर्ड बना सकते हैं, जो कि इंटरनेशनल क्रिकेट में आज तक कोई भी भारतीय क्रिकेटर नहीं बना पाया।
रोहित रचेंगे इतिहास: 39 वर्षीय रोहित शर्मा, जो कि हिटमैन के नाम से क्रिकेट वर्ल्ड में मशहूर हैं, वो वेलिंगटन वनडे में 36 बनाकर इतिहास रच सकते हैं। वो सेना देश यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में 5000 रन बनाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज़ बनने के करीब हैं। सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सरवाग जैसे लीज़ेंड क्रिकेटर भी अपने करियर के दौरान ये उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए थे। रोहित शर्मा ने अब तक SENA देशों में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज़ी करके 4,964 रन बनाए हैं।
IND Vs NZ ODI में 50 छक्के: रोहित शर्मा बेहद आसानी से छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों को भी ODI में 35 मैचों की 33 पारियों में 49 छक्के लगाए हैं। यहां से रोहित वेलिंगटन वनडे (NZ vs IND 2nd ODI) में महज़ 1 छक्का लगाते हैं, तो वो भारत-न्यूजीलैंड वनडे में पहले पचास छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि रोहित के अलावा भारत-न्यूजीलैंड वनडे में किसी दूसरे क्रिकेटर ने 30 छक्के भी नहीं लगाए हैं।
भारत-न्यूजीलैंड वनडे में सर्वाधिक छक्के
- रोहित शर्मा - 35 मैचों में 49 छक्के
- विराट कोहली - 37 मैचों में 29 छक्के
- सचिन तेंदुलकर - 42 मैचों में 26 छक्के
- शुभमन गिल - 16 मैचों में 25 छक्के
- क्रिस केर्न्स - 32 मैचों में 25 छक्के
रोहित के आंकडे़ं: रोहित शर्मा 39 साल के हो गए हैं। वो T20I में भारत के नंबर-1 (159 मैचों में 4231 रन) और ODI में तीसरे सर्वाधिक रन (292 मैचों में 12,120 रन) बनाने वाले बैटर हैं। उन्होंने टी20 और टेस्ट इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया है, लेकिन वो ODI में अभी भी देश सेवा कर रहे हैं। रोहित ने 292 वनडे, 159 टी20 और 67 टेस्ट खेले हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकिब नबी।