सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में धागा खोल दिया। सूर्यकुमार यादव ने महज 22 गेंदों पर 61 रन ठोके और अपनी शानदार फॉर्म को कंटिन्यू रखा। सूर्यकुमार यादव इस साल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप के लिहाज से उनकी फॉर्म काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से सूर्यकुमार यादव की फॉर्म को कैसे संभालकर रखेंगे इसपर सवाल किया गया।

Advertisement

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान हर्षा भोगले ने रोहित शर्मा से पूछा, 'जिस तरह सूर्यकुमार यादव रन बना रहे हैं आप कैसे उनकी फॉर्म को संभालकर रखेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने मस्ती भरे अंदाज में कहा,'सोच रहा हूं कि उन्हें अब बस उन्हें 23 तारीख पाकिस्तान के खिलाफ को ही मैदान में उतारा जाए।'

Advertisement

रोहित शर्मा ने आगे कहा, 'सच कहूं तो जिस तरह के फॉर्म में सूर्यकुमार यादव हैं वो गजब है। वो हमेशा खेलना चाहते हैं। वह हमेशा चाहते हैं कि कुछ बेहतर करें। यही चीज उन्हें खुश बनाए रखती है और हम भी चाहते हैं कि उन्हें खुश रखा जाए।'

बता दें कि टीम इंडिया की डेथ बॉलिंग के बारे में बोलते हुए रोहित शर्मा ने कहा, 'हां, हमने पिछले पांच या छह मैचों में अच्छी गेंदबाजी नहीं की है। डेथ ओवर में गेंदबाजी करना और बल्लेबाजी करना दोनों ही बहुत कठिन है। यहीं पर खेल का फैसला होता है। हमें खुद को उठाने और एक साथ काम करने की जरूरत है।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार