snake on the ground: गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट ग्राउंड में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेल जा रहे मैच के दौरान मैदान पर अनोखी घटना घटी। अनचाहे मेहमान की वजह से खेल कुछ देर के लिए रुका जिसने फैंस को असमंजस में डाल दिया। 7वें ओवर की शुरुआत से पहले मैदान पर सांप देखा गया जिसके चलते खेल कुछ मिनटों के लिए रोकना पड़ा। इस मजेदार घटना का वीडियो सामने आया है।
अफ्रीकी खिलाड़ियों को नजर आया सांप: दक्षिण अफ्रीका के कुछ खिलाड़ी केएल राहुल और ऑनफील्ड अंपायरों को सांप की ओर इशारा करते हैं। सांप केएल राहुल की तरफ होता है। जिसके बाद ग्राउंडस्टाफ आवश्यक उपकरणों के साथ दौड़ते हुए मैदान पर आते हैं और कुछ ही मिनटों में इसे घटना से निपट लेते हैं। इस बीच, खिलाड़ी एक अनौपचारिक ड्रिंक ब्रेक लेते हुए नजर आते हैं।
— Yoloapp (@Yoloapp2) October 2, 2022
सांप ने नहीं पहुंचाया किसी को नुकसान: वीडियो में सांप को मैदान पर रेंगते हुए देखा जा सकता है। शुक्र है कि ये अनचाहा मेहमान किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता। मैदान पर कई बार किसी ना किसी कारणवश मैच को रुकते हुए देखा गया है लेकिन, सांप की एंट्री शायद ही कभी किसी ने ऐसा कुछ देखा हो। इस घटना का वीडियो आप यहां देख सकते हैं।
Match disrupted due to snake.on the field#INDvsSA pic.twitter.com/KF8SDYAZEG
— Pratik (@prateekbehera) October 2, 2022