21 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार (21 अक्टूबर) से गुवाहटी में होने वाला है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा के पास छक्कों का एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

रोहित भारत के लिए वनडे सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। गांगुली ने वनडे करियर में 190 छक्के मारे हैं। वहीं हिटमैन रोहित अब तक अपने क्रिकेट में 186 छक्के जड़ चुके हैं। 

Advertisement

सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर भी शुमार हैं। धोनी ने अब तक अपने करियर में 217 छक्के जड़े हैं। जबकि सचिन ने 195 छक्के लगाए हैं। 

रोहित शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने एशिया कप में पांच मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक के दम पर 317 रन बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार