India vs Australia 3rd ODI: भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा औऱ निर्णायक वनडे बुधवार (22 मार्च) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास दो खास रिकॉर्ड करने का मौका होगा। रोहित पहले वनडे में टीम का हिस्सा नहीं थे, दूसरे मैच में उन्होंने वापसी की और 13 रन ही बना सके। 

Advertisement

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

Advertisement

रोहित अगर इस मैच में 66 रन बना लेते हैं तो वह इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी को पछाड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। रोहित ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेली गई 457 पारियों में 17027 रन बनाए हैं। वहीं धोनी के नाम 523 पारियों में 17092 रन दर्ज हैं।  भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, इसके बाद विराट कोहली,राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली हैं।

900 चौके पूरे करने के करीब

रोहित अगर दो चौके जड़ लेते हैं तो वनडे में उनके 900 चौके पूरे हो जाएंगे। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के सातवें क्रिकेटर बन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और युवराज सिंह ने भारत के लिए यह कारनामा किया है। 

गौरतलब है कि तीन मैच की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। पहले वनडे में भारतीय टीम पांच विकेट से जीती थी। इसके बाद दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार वापसी करते हुए 10 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार