IPL 2020: हिटमैन रोहित शर्मा इतिहास रचने की कगार पर,राजस्थान के खिलाफ ये 3 रिकॉर्ड बनाने का मौका 

Updated: Tue, Oct 06 2020 11:44 IST
Rohit Sharma Mumbai Indians (Image Credit: IANS)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम मंगलवार (6 अक्टूबर) को आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के 20वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम से भिड़ेगी। इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास कई खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, आइए जानते हैं। 

सुरेश रैना को पीछे छोड़ेंगे 

हिटमैन रोहित इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में सुरेश रैना को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। रोहित का यह आईपीएल में 194वां मुकाबला होगा,वहीं रैना ने 193 मैच खेले हैं। इस मामले में 195 मैचों के साथ महेंद्र सिंह धोनी पहले स्थान पर हैं। 

मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन

96 रन औऱ बनाते ही रोहित शर्मा (3904 रन) आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 4000 रन पूरे कर लेंगे। मुंबई के लिए यह कारनामा करने वाले रोहित पहले खिलाड़ी बनेंगे। 

हरभजन सिंह की बराबरी

मुंबई इंडियंस के लिए यह रोहित का 158वां टी-20 मैच होगा। इसके साथ ही वह मुंबई के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। हरभजन सिंह मुंबई के लिए 158 टी-20 मैच खेले हैं। ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड 176 मैचों के साथ इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें