India vs Sri Lanak 1st ODI: भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास शुक्रवार (2 अगस्त) को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे मैच में कई खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मैच 2.30 बजे से  शुरू होगा।  

Advertisement

धोनी को पछाड़ने का मौका

Advertisement

रोहित अगर इस मैच में 65 रन बना लेते हैं तो वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय  खिलाड़ियों की लिस्ट में महेंद्र सिंह  धोनी को पछाड़कर  पांचवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। रोहित ने 262 वनडे मैच  की 254 पारियों में 49.12 की औसत से 10709 रन बनाए हैं, वहीं धोनी के नाम 350 मैचकी 297 पारियों में 50.57 की  औसतसे 10773  रन दर्ज हैं। 

भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन के मामले में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं। इसके बाद विराट कोहली, सौरव गांगुल और राहुल द्रविड़ का नाम आता है। 

वनडे में 1000 चौके

रोहित अगर इस मैच में छह चौके जड़  लेते हैं तो वनडे में 1000 चौके जड़ने वाले दुनिया के 13वें और भारत के पांचवें खिलाड़ी  बन जाएंगे। भारत के  लिए फिलहाल यह कारनामा सिर्फ  सचिन तेंदुलकर, विराट  कोहली, वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली ने ही किया है। 

Advertisement

क्रिस गेल को पछाड़ने का मौका

रोहित अगर इस मैच में 9 छक्के जड़ने  में कामयाब होते हैं तो वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिस गेल को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुच जाएंगे। गेल के नाम वनडे में 331 छक्के दर्ज हैं, वहीं रोहित अभी तक 323 छक्के जड़ चुके हैं। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीत के बाद रोहित का यह पहला इंटरनेशनल मैच होगा। उन्होंने वर्ल्ड  कप जीत के बाद  विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के साथ इस फॉर्मेट  से संन्यास ले लिया था।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार