मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार (10 नवंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड पांचवीं बार ट्रॉफी जितवाना चाहेंगे। इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

Advertisement

200 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी

Advertisement

रोहित के आईपीएल करियर का यह 200वां मुकाबला होगा। वह आईपीएल के इतिहास में 200 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने ही यह कारनामा किया है। धोनी ने आईपीएल में 204 मैच खेले हैं। 

9000 टी-20 पूरे करने के करीब

रोहित अगर इस मुकाबले में 96 रन बना लेते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे कर लेंगे। विराट कोहली के बाद इस आंकड़े को छूने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित ने अपने टी-20 करियर में अब तक खेले गए 339 मैचों की 326 पारियों में 31.92 की औसत से 8906 रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने 6 शतक औऱ 62 अर्धशतक जड़े हैं। 

मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन

Advertisement

8 रन बनाते ही रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए के लिए 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार