भारत के कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में अब तक खेले गए दो मैचों में क्रमश: 48 और 55 रन बनाकर शानदार फॉर्म में हैं। रोहित के पास रविवार (21 नवंबर) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टी-20 में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

कोहली को पीछे छोड़ने का मौका 

Advertisement

रोहित ने अब तक सीरीज के दो मैचों में 103 रन बनाए हैं और उन्होंने 118 मैचों के टी-20 इंटरनेशनल करियर में 3141 रन बना लिए हैं। वह अब कोहली के 3227 रनों को पार करने से महज़ 87 रन दूर है।

टी-20 इंटरनेशनल में रनों के मामले में पहले नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (3248 रन) हैं, जिन्होंने पिछले मुकाबले में यह मुकाम हासिल किया है। 
इसके अलावा वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में सबसे आगे पहुंच जाएंगे। फिलहाल वह विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों के नाम इस फॉर्मेट में 29-29 बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है।  

टी-20 इंटरनेशनल में 150 छक्के

रोहित तीन छक्के और जड़ते ही टी-20 इंटरनेशनल में अपने 150 छक्के पूरे कर लेंगे। इस फॉर्मेट में वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह मार्टिन गुप्टिल (161 छक्के) के बाद दूसरे खिलाड़ी होंगे।  

Advertisement

सीरीज पहले से ही जीतने के साथ अब रोहित नए कप्तान बनने के बाद अपनी पहली सीरीज में व्हाइटवॉश करना चाहेंगे। इससे पहले कोहली ने  टी-20 वर्ल्ड कप में टी20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था।

भारत ने जयपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की और इसके बाद रांची में सात विकेट से जीत हासिल की, जिससे मेजबान टीम को श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त लेने में मदद मिली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार