आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा का अच्छा फॉर्म पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी जारी रहा। रोहित ने इस मैच में 25 गेंदों का सामना करते हुए 36 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के भी नजर आए। इन 3 में से एक छ्क्का तो ऐसा था जिसे देखकर रोहित को भी यकीन नहीं हुआ कि ये छक्का कैसे हो गया। रोहित के एक हाथ से लगाए गए छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है।

Advertisement

ये छक्का हर्षल पटेल के ओवर में देखने को मिला जब हर्षल ने रोहित को चकमा देते हुए 11वें ओवर की चौथी गेंद स्लोअर बॉल डाल दी रोहित पहले से ही इस गेंद पर हवाई शॉट खेलने का मन बना चुके थे और उन्होंने इस स्लोअर गेंद पर चकमा खाने के बाद भी शॉट खेल दिया। इस दौरान रोहित के एक हाथ से बल्ला भी छूट गया और एक पल के लिए लगा मानो रोहित आउट हो जाएंगे लेकिन हिटमैन की टाइमिंग ने इस गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया।

Advertisement

रोहित का ये एक हाथ से लगाया गया शॉट लॉन्ग-ऑन फील्डर के ऊपर से गुजर गया और उनके खाते में 74 मीटर का छक्का जुड़ गया। ये छक्का लगाकर रोहित को भी यकीन नहीं हुआ और वो खुद भी हंसते हुए नजर आए जबकि स्टैंड में मौजूद फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

वहीं, इस मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 9 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (78), रोहित शर्मा (36) और तिलक वर्मा (नाबाद 34) की पारियों के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब खराब शुरूआत के बाद भी 19.1 ओवर में 183 रन के स्कोर तक पहुंची। जिसमें आशुतोष शर्मा  (61 रन) औऱ शशांक सिंह ( 41 रन) की तूफानी पारियां खेली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार