भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रविवार (9 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में मिली जीत के साथ ही इतिहास रच दिया। यह तीसरी बार है जब भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। 

Advertisement

रोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 83 गेंदों में 76 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के जड़े। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

दुनिया के पहले कप्तान

रोहित शर्मा दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने आईसीसी के तीनों लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है। इससे पहले रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप और टी-20 वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच रह चुके हैं। 

दिग्गज कप्तानों की लिस्ट में शामिल

रोहित दुनिया के चौथे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो आईसीसी वनडे फाइनल में प्लेयप ऑफ द मैच रहे हैं। क्लाइव लॉयड ने 1975, रिकी पोंटिंग ने 2003 और महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 वर्ल्ड कप में यह मुकाम हासिल किया था। 

Advertisement

सबसे उम्रदराज

रोहित सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 37 साल 313 दिन में यह मुकाम हासिल किया है। भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र मे टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड भी उनके नाम ही है। 

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

बतौर भारतीय कप्तान लगातार सबसे ज्यादा आईसीसी मैच जीतने के मामले में रोहित नंबर 1 पर पहुंच गए हैं। 2024 टी-20 वर्ल्ड कप से शुरूआत के बाद यह रोहित की कप्तानी भारत की लगातार 13वीं जीत है। उन्होंने एमएस धोनी को पछाड़ा, जिन्होंने बतौर कप्तान 2012 से 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 12 मैच जीते थे।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह तीसरी बार है जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है औऱ इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार