25 दिसंबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला मेलबर्न में खेला जाएगा। तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है।

Advertisement

भारतीय टीम में मयंक अग्रवाल को डेब्यू करने का मौका मिला है। इसके साथ - साथ केएल राहुल और मुरली विजय टीम से बाहर कर दिए गए हैं। ऐसे में अब सवाल है कि आखिर में ओपनिंग की जिम्मेदारी कौन सा बल्लेबाज उठाएगा।

Advertisement

भारत के चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इस सवाल पर से पर्दा हटाने की कोशिश की है। एमएसके प्रसाद का मानना है कि हनुमा विहारी को ओपनर के तौर पर तीसरे टेस्ट में बल्लेबाजी कराई जा सकती है।

एमएसके प्रसाद ने ये भी कहा कि यह कोई लांग टाइम सॉल्यूशन नहीं है। लेकिन हर किसी को पता है कि हनुमा के पास काफी टैलेंट है और उनकी तकनीक टेस्ट क्रिकेट के लिए काफी अच्छी है। ऐसे में तीसरे टेस्ट में हनुमा ओपनिंग कर सकते हैं। 

एमएसके प्रसाद आगे कहा कि पार्थिव पटेल और हनुमा विहारी को लेकर चर्चा हुआ लेकिन हनुमा बल्लेबाजी के अलावा स्पिन गेंदबाजी में भी भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए हनुमा विहारी पर ही हमारा फोकस टीम चुनने को लेकर रहा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार