Virat Kohli century: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद 166 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान विराट कोहली के बल्ले से 8 छक्के और 13 चौके निकले। पिछले चार मैचों में ये विराट का तीसरा शतक है। विराट कोहली अपने पुराने अवतार में वापस आ चुके हैं इस बात में शायद ही किसी को कोई शक हो। 50 वें ओवर के पांचवी गेंद पर विराट कोहली ने पुल शॉट खेलकर पूरे 6 रन बटोरे।

Advertisement

विराट कोहली के बल्ले से निकले इस छक्के पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का रिएक्शन देखते बनता था। रोहित शर्मा दोनों हाथों से ताली बजाकर किंग कोहली का अभिवादन करते हैं। दरअसल, कुछ इसी तरह के शानदार पुल शॉट को खेलने के लिए रोहित शर्मा जाने जाते हैं। 

Advertisement

मैदान पर काफी ज्यादा एग्रेसिव रहने वाले विराट का स्वभाव एकदम से बदल गया है। श्रीलंका के खिलाफ अपना शतक पूरा करते ही किंग कोहली को सौम्यता और शांति के साथ शतक को सेलिब्रेट करते हुए देखा गया। इससे पहले विराट के 100 के सेलिब्रेशन में एग्रेसन नजर आता है। मालूम हो कि विराट कोहली काफी ज्यादा धार्मिक हो गए हैं।

विराट कोहली को हाल में परिवार के साथ वृंदावन, नीम करोरी बाबा के दर्शन करने के लिए कैची धाम जाते हुए देखा गया था। जहां विराट कोहली एक आम इंसान की तरह भक्त मंडली में बैठे भजन करते हुए नजर आए थे। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाकर विराट कोहली ने अपने वनडे अंतर्राष्ट्रीय शतकों की संख्या को 46 तक पहुंचा दी है। विराट सचिन से केवल 3 शतक दूर हैं।

Also Read: LIVE Score

जबकि कुल मिलाकर विराट कोहली के इंटरनेशनल मैचों में शतकों की गिनती 74 पहुंच चुकी है। वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। रोहित शर्मा का ये फैसला सही साबित हुआ और टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 390 रन बना लिए। विराट कोहली के अलावा शुभमन गिल के बल्ले से भी 116 रनों की पारी निकली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार