रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा को टी-20 का कप्तान बनाया गया था। ऐसे में रोहित को विराट की जगह वनडे कप्तान बनाए जाने की अटकलें काफी पहले से लग रही थीं। विराट की कप्तानी जाने के बाद अब रोहित शर्मा ने बिना नाम लिए इशारों-इशारों में विराट कोहली पर तंज कसा है।
एक जाने माने पत्रकार से बातचीत के दौरान रोहित शर्मा ने कहा, 'जब आप खेल खेल रहे होते हैं, तब आपको सर्वश्रेष्ठ हासिल करना होता है। क्रिकेट में यह आईसीसी टूर्नामेंट है, इसलिए जो भी रन या शतक मैं या कोई भी स्कोर करता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, केवल एक चीज जो माइने रखती है वह है चैंपियनशिप जीतना।'
रोहित शर्मा की इस बात को अगर समझने की कोशिश करें तो आप पाएंगे कि विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में भले ही तमाम शतक लगाए लेकिन उन्होंने एक भी आईसीसी की ट्रॉफी नहीं जीती है। ऐसे में रोहित शर्मा की इस बात को विराट कोहली पर तंज की तरह देखा जा सकता है।
ता दें कि विराट कोहली वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 95 वनडे मुकाबले खेले जिसमें भारत ने 65 मुकाबलों में जीत दर्ज की वहीं 27 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान टीम इंडिया का विन पर्सेंटेज 70.43 का रहा।