इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम जबरदस्त वापसी करती हुई नजर आ रही है। इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 99 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन दूसरी पारी में रोहित शर्मा के शानदार शतक की बदौलत भारतीय टीम मज़बूत स्थिति में पहुंचती हुई दिख रही है।

Advertisement

रोहित ने भारत के लिए विदेशी सरज़मीं पर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया और ये कीर्तिमान उन्होंने मोईन अली की गेंद पर छक्का लगाकर पूरा किया। रोहित ने जैसे ही वीरेंद्र सहवाग स्टाइल में छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया, कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) समेत टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी भी तालियां बजाते नजर आए।

Advertisement

सोशल मीडिया पर रोहित के शतक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ड्रेसिंग रूम से लेकर उनकी वाइफ रितिका सजदेह का रिएक्शन भी देखा जा सकता है। इस वीडियो में भारत के ड्रेसिंग रूम में मौजूद सभी खिलाड़ियों समेत कोच रवि शास्त्री भी तालियां बजाते हुए दिख रहे हैं। वहीं, स्टैंड में बैठी वाइफ रितिका भी खड़ी होकर ताली बजाती दिखीं।

इसके अलावा वो हिटमैन को एक फ्लाइंग किस भी देती हुई देखी गईं। हालांकि, रोहित शर्मा 127 रन बनाकर ओली रॉबिंसन की गेंद पर आउट गहो गए और उसी ओवर में भारत ने चेतेश्वर पुजारा का विकेट भी गंवा दिया। ताजा समाचार लिखे जाने तक भारत ने  3 विकेट के नुकसान पर 245 रन बना लिए हैं और अब वो इंग्लिश टीम से 146 रन आगे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार