India vs West Indies 2nd ODI: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में एमएस धोनी (MS Dhoni) का एक खास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। रोहित ने भारतीय सरजमीं पर अब तक 116 छक्के जड़े हैं, वह बतौर भारतीय बल्लेबाज घर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। 

Advertisement

धोनी ने भारत में खेली गई 113 वनडे पारियों में 116 छक्के जड़े हैं, वहीं रोहित ने सिर्फ 68 पारियों में ही इतने छक्के जड़े हैं। एक छक्का जड़ते ही वह इस मामले में सबसे आगे निकल जाएंगे। 

Advertisement

रोहित घर में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में फिलहाल पांचवें नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा 147 छक्के जड़े हैं। उनके बाद इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (130), ब्रेंडन मैकुलम (126) और इंग्लैंड के इयोन मोर्गन (119) हैं।

धोनी ने भारत में 123 छक्के जड़े हैं, हालांकि उन्होंने सात छक्के साउथ अफ्रीका इलेवन के खिलाफ हुए दो मुकाबलों में एशिया इलेवन के लिए खेलते हुए जड़े हैं। 

इसके अलावा अगर वह पांच छक्के जड़ लेते हैं तो वनडे में अपने 250 छक्के पूरे कर लेंगे। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह पहले भारतीय और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक शाहिद अफरीदी, क्रिस गेल और सनथ जयसूर्या ने ही यह कारनामा किया है। 

बता दें कि रोहित ने पहले वनडे मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा था, और 51 गेंदों का सामना करते हुए दस चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रनों की पारी खेली थी।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार