22 फऱवरी,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका दौरे पर उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। टेस्ट के बाद वनडे और अब टी20 सीरीज में उनका बल्ला वो धमाल नहीं मचा पाया, जिसके लिए वह दुनियाभर में जाने जाते हैं। 

Advertisement

रोहित शर्मा ने टेस्ट, वनडे और पहले दो टी20 मैचों को मिलकर अब तक साउथ अफ्रीका के दौरे पर सिर्फ 269 रन ही बनाए हैं। जिसमें उन्होंने वनडे सीरीज के दौरान पांचवें मैच में 115 रन की पारी खेली थी। दूसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा गोल्डन डक आउट हुए और पहले टी-20 मैच में सिर्फ 21 रन ही बना पाए। आइए जानते हैं वो 5 कारण जिनके चलते रोहित को प्लेइंग में लगातार मौके मिल रहे हैं। 

Advertisement

रोहित का अच्छा विकल्प नहीं

बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का कोई अच्छा विकल्प मौजूद नहीं है। टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करने वाले केएल राहुल जरुरत पड़ने पर रोहित के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन वह लिमिटेड ओवर क्रिकेट में मिले मौकों का फायदा नहीं उठा सके। ऐसे में मौजूदा समय में कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं है जो रोहित की जगह ले सके। 

 

अकेले दम पर मैच जीताने की काबिलियत

Advertisement

रोहित शर्मा ऐसे बल्लेबाज हैं जो अकेले अपने दम पर टीम को मैच जीता देते हैं। उनकी यही खासियत के चलते वह वनडे क्रिकेट में अब तक तीन दोहरे शतक बना चुके हैं। इस काबिलियत के चलते उन्हें प्लेइंग इलेवन में बार-बार मौका मिल रहा है। 

वर्ल्ड कप के प्लान पर पड़ेगा असर

Advertisement

टीम मौनेजमेंट 2019 वर्ल्ड कप को लेकर अभी से परफैक्ट भारतीय क्रिकेट टीम बनाने में लग गया, जिसका रोहित शर्मा अहम हिस्सा रहेंगे। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर निकाला जाता है तो उससे उनके आत्मविश्वास पर असर पड़ेगा। जो कप्तान कोहली और कोच रवि शास्त्री कभी नहीं चाहेंगे। 

खराब दौर से निकलने का मौका

Advertisement

हर खिलाड़ी का बुरा समय आता है और रोहित शर्मा के साथ यही हो रहा है। ऐसे में अगर कप्तान विराट कोहली औऱ टीम मैनेजमेंट उनपर अपना भरोसा बनाए रखेंगे तो हिटमैन को वापसी करने में आसानी होंगी। 

कप्तानी में कोहली का विकल्प

Advertisement

रोहित शर्मा वनडे औऱ टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के उप-कप्तान हैं। कोहली की गैर-मौजूदगी में वह टीम का नेतृत्व करते हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करने का फैसला लेना आसान नहीं है। 

(सौरभ शर्मा/ CRICKETNMORE)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार