भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से मैदान पर वापसी करने वाले हैं लेकिन उससे पहले भी वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब मुंबई के एक गणपति पंडाल में भगवान गणेश से आशीर्वाद लेते हुए रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वीडियो में क्रिकेटर घुटनों के बल बैठकर आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य वीडियो में, रोहित की रेंज रोवर कार के चारों ओर फैंस की भीड़ बल्ले और किताबों पर उनके ऑटोग्राफ लेने के लिए खड़ी हुई दिख रही है। पंडाल से निकलते समय रोहित शर्मा उन्हें देखकर हाथ भी हिलाया और तभी लोग 'मुंबई चारा राजा रोहित शर्मा' के नारे भी लगाने लगे। रोहित का ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

बता दें कि रोहित शर्मा ने आखिरी बार आईपीएल 2025 के दौरान क्रिकेट खेला था और अब वो ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले इस महीने के अंत में भारत ए के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन वनडे मैच खेल सकते हैं।

रविवार, 31 अगस्त को, बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में, रोहित ने प्री-सीज़न फिटनेस टेस्ट पास कर लिया। हाल ही में फाइनेंशियल एक्सप्रेस ने रोहित शर्मा के वज़न में बदलाव के बारे में जानकारी साझा की। लगभग 95 किलो वजन से, उनका वज़न कुछ ही महीनों में लगभग 75 किलो रह गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें कार्बोहाइड्रेट, तले हुए स्नैक्स और कैलोरी युक्त भोजन कम करना पड़ा। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि रोहित अपनी फॉर्म और फिटनेस को 2027 वर्ल्ड कप तक बनाए रखेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार