22 अक्टूबर । भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते यहां दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में पारी और 202 रनों से करारी शिकस्त दी। सा पहली दफा हुआ जब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने में सफल रहे। इस टेस्ट सीरीज में भारत के बल्लेबाजों ने कमाल का परफॉर्मेंस किया।

Advertisement

3 टेस्ट मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल किया और बतौर ओपनर खुद को स्थापित करने में सफल रहे। भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज  में सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा रन भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने बनाये है। रोहित ने 3 मैचों की 4 पारियों में 132.25 की औसत से कुल 529 रन बनाए है। इस दौरान इनका उच्चतम स्कोर 212 रनों का रहा है।

Advertisement

आपको बता दें इस टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा को लेकर बातें हो रही थी कि क्या बतौर ओपनर हिट मैन सफल हो पाएंगे आखिरकार रोहित शर्मा ने खुद को बतौर ओपनर ढ़ालने में सफल रहे। टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक सीरीज जीत के बाद रोहित शर्मा ने ट्विट किया और बीसीसीआई को शुक्रिया भी कहा है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार