वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए इस हफ्ते भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूज 9 की खबर के अनुसार इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी हो सकती है। जो हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए थे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह नियमित कप्तान के तौर पर रोहित की पहली वनडे सीरीज होगी। इसके बाद तीन टी-20 मैच की सीरीज होगी।

Advertisement

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने न्यूज 9 को बताया, “ हालांकि हमें अभी तक एनसीए से रोहित की फिटनेस रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन हम जानते हैं कि उन्होंने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की है और वह टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। टीम के साथ उसका कप्तान होना जरूरी है औऱ उनके आने से टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा।”

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भुवनेश्वर कुमार को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। साथ ही वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के दौरे पर सभी मुकाबलों में गेंदबाजी थी। 

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा औऱ हार्दिक पांड्या पूरी तरह से मैच फिट नहीं हैं, ऐसे में शायद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में जगह ना मिले। शार्दुल ठाकुर औऱ दीपक चाहर ने साउथ अफ्रीका में अपने ऑलराउंड प्रदर्शऩ से प्रभावित किया, ऐसे में उनकी जगह टीम में बरकरार रह सकती है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार