टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) फनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। युजवेंद्र चहल को साथी खिलाड़ियों का चहल टीवी पर इंटरव्यू लेते हुए भी देखा जाता है। इस बीच युजवेंद्र चहल और रोहित शर्मा से जुड़ा एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में चहल रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं हिटमैन भी अपने जवाब से चहल की बोलती बंद कर देते हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा चहल के एक सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं, 'हमारी टीम हमेशा 10 नंबर से पहले तक ही सोचती है 11 नंबर पर जो खेलता है हम सोचते नहीं हैं जैसे की आप हो।' रोहित के जवाब को सुनकर चहल कहते हैं, 'ये देखो हमारे मुंह पर हमारी बेइज्जती कर रहे हैं।'

Advertisement

इंस्टाग्राम पर अब तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट भी कर हैं। रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल के बीच मैदान के बाहर अक्सर ऐसी फनी कैमिस्ट्री देखने को मिलती है। वहीं अगर टीम इंडिया की बात करें तो रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से सीरीज में शिकस्त दी।

टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड 2022 से पहले अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने से पहले टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 28 सिंतबर को खेला जाना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार