मुंबई इंडियंस (Mumbai Indias) के दिग्गज़ बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल के 19वें सीजन (IPL 2026) के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं जो कि शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने वाला है। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में हिटमैन बेखौफ अंदाज़ में चौके-छक्के ठोककर रनों का अंबार लगाना चाहेंगे, लेकिन इसी बीच उन्हें संभलकर भी रहना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि साल 2026 के आईपीएल में उनके नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, हिटमैन के सिर पर खतरे की तलवार लटक रही है और वो आईपीएल 2026 में अगर दो पारियों में बिना कोई रन बनाए आउट होते हैं, तो वो आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का अनचाह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

Advertisement

गौरतलब है कि फिलहाल ये शर्मनाक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज है जो कि आईपीएल टूर्नामेंट में 141 मैचों की 135 पारियों में 19 बार डक पर आउट हुए। इस अनचाही लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से मौजूद है जो कि 18-18 बार इस टूर्नामेंट में जीरो पर आउट हुए हैं।

बताते चलें कि ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया था जिसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट के ऑक्शन लिए अपना नाम नहीं भेजा। वहीं दूसरी तरफ दिनेश कार्तिक पहले ही आईपीएल से अपना रिटायरमेंट ले चुके हैं। यानी ये दोनों ही खिलाड़ी साल 2026 के आईपीएल में खेलते नज़र नहीं आएंगे। ऐसे में रोहित थोड़ी भी गलती करते हैं तो वो इस शर्मनाक रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच जाएंगे।

आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी

  • ग्लेन मैक्सवेल - 141 मैचों की 135 पारियों में 20 बार जीरो पर आउट
  • दिनेश कार्तिक - 257 मैचों की 234 पारियों में 18 बार जीरो पर आउट
  • रोहित शर्मा - 272 मैचों की 267 पारियों में 18 बार जीरो पर आउट
  • सुनील नारायण - 189 मैचों की 122 पारियों में 17 बार जीरो पर आउट
  • राशिद खान - 136 मैचों की 68 पारियों में 16 बार जीरो पर आउट

याद दिला दें कि 38 साल के रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके नाम 272 आईपीएल मैचों में लगभग 30 की औसत और 132 की स्ट्राइक रेट से 7,046 रन दर्ज हैं और वो इस टूर्नामेंट में विराट कोहली (267 मैचों की 259 पारियों में 8,661 रन) के बाद दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि हिटमैन महान विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (278 मैच) के बाद आईपीएल में सर्वाधिक मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम रखते हैं। यही वज़ह है उन्हें आईपीएल के ग्रेट प्लेयर्स में गिना जाता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड: हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे (केकेआर से), शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार